- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वतत्रंता दिवस पर...
स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के 2 शहीदो के परिवार हुए सम्मानित

कवर्धा: कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 75वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कंमाडर आरआई श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर श्रीमती शांता लकड़ा के नेतृत्व में 9 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी एसडी पीजी कॉलेज, एनसीसी एसडब्ल्यू पीजी कॉलेज, एनसीसी जेडी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी जेडी स्वामी करपात्री स्कूल, एसडब्लयू के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





