CG-DPR

बस्तर और सरगुजा संभाग में विस्तारित सहकारी बैंकिंग सुविधाएं होंगी उपलब्ध

jantaserishta.com
11 Oct 2022 8:35 AM IST
बस्तर और सरगुजा संभाग में विस्तारित सहकारी बैंकिंग सुविधाएं होंगी उपलब्ध
x
रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के विभिन्न स्थानों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार सहकारी बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए सहकारिता विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुसार बस्तर संभाग में 16 स्थानों पर और सरगुजा संभाग में आठ स्थानों पर बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
बैठक में जानकारी दी गई कि बस्तर संभाग के बस्तर जिले के नानगुर, बडेकिलेपाल, बकावण्ड, नदीसागर में सहकारी बैंक सुविधाओं का विस्तार हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह से बीजापुर जिले में कुटरू और मद्देड में, नारायणपुर जिले में बेनूर और मर्दापाल में, कोण्डागांव जिले के दहीकोंगा, अमरावती (बीजापुर/अनंतपुर) में, बडे डोंगर, धनोरा और बड़ेराजपुर में सहकारी बैंकिंग सुविधाऐं विस्तारित की जा रही है। इसी तरह से कांकेर के कोयलीबेडा और जेपरा/हल्बा और अमोड़ा में सहकारी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले के राजपुर एवं लुण्ड्रा में, सूरजपुर जिले के गोविंदपुर और देवनगर में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, वित्त विभाग की विशेष सचिव सुश्री शीतल शाश्वत वर्मा सहित बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर, सरगुजा और सूरजपुर के कलेक्टर एवं सहकारिता विभाग अधिकारी शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story