CG-DPR

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 12 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:55 AM IST
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 12 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
x
राजनांदगांव: राज्य शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर को दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाना हैं। जिला कार्यालय व कनिष्ठ कार्यालयों में कार्यरत सर्वोत्तम नि:शक्त कर्मचारी, नि:शक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था, नियोक्ता प्रत्येक संदर्भ के लिए उत्कृष्ट प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में 12 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण राजनांदगांव में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह योजना उत्कृष्ट नि:शक्तजन कर्मचारियों, नि:शक्तजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं एवं नियोक्ताओं को पुरस्कृत करने से नि:शक्त व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास हेतु समुदाय को प्रेरित करने के लिए दिया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story