- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला व्यापार एवं...
CG-DPR
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्यमिता जागरूता शिविर का हुआ आयोजन
jantaserishta.com
8 March 2023 8:48 AM IST

x
मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर: जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 6 मार्च को जनपद पंचायत खड़गवां के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी,चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री अरिहंत जैन तथा डीपीआर पीएमएफएमई श्री साबिर खान द्वारा उद्यम स्थापना हेतु प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में कुल 92 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर उद्योग विभाग की रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कि।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





