CG-DPR

ऊर्जा विभाग की वितरण सुधार समिति की बैठक सम्पन्न

jantaserishta.com
14 Sept 2022 5:00 PM IST
ऊर्जा विभाग की वितरण सुधार समिति की बैठक सम्पन्न
x
रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग के अंतर्गत वितरण सुधार समिति (डीआरसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के अधोसंरचना के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में केन्द्र सरकार के रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना के तहत प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story