CG-DPR

रोजगार कार्यालय कोरबा में आज रोजगार मेला

jantaserishta.com
4 Jan 2023 9:47 AM IST
रोजगार कार्यालय कोरबा में आज रोजगार मेला
x
कोरबा: जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 04 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 08 कंपनियां शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले के माध्यम से मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, काउंसलर, असिस्टेंट प्रोफेसर मैनेजमेंट, ऑफिस बॉय, लैब असिस्टेंट, क्रेडिट मैनेजर, टेलीकॉलर, सेल्स मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों में भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 04 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story