CG-DPR

डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम को दी गई भावभीनी विदाई

jantaserishta.com
7 April 2022 6:14 AM GMT
डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम को दी गई भावभीनी विदाई
x

मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि शासकीय सेवा में अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण और पोस्टिंग होना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने जिले मेें अलग-अलग जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया है। आगे भी एक लम्बी दूरी तय करना है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम को स्मृति चिन्ह भेंट कर आम जनता की सेवा के लिए बेहतर कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह को संयुक्त कलेक्टर आर. के. तम्बोली, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत ने भी सम्बोधित किया। डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग व सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होेंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story