CG-DPR

उप संचालक के सेवानिवृत्त होने पर जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

jantaserishta.com
2 Jan 2023 12:55 PM IST
उप संचालक के सेवानिवृत्त होने पर जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
x
मुंगेली: जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ उप संचालक एस.आर. लहरे के सेवानिवृत्त होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने उप संचालक श्री लहरे को पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा उनके साथ किए गए कार्यों को यादगार बताया। मीडिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि उपसंचालक श्री एस. आर. लहरे अपने सरल एवं सहज स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। श्री लहरे का सहयोग हमें हमेशा प्राप्त होता रहा। उन्होंने श्री लहरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
उप संचालक श्री लहरे ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया साथ ही विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री टीकाराम साहू ने किया। वहीं सहायक सूचना अधिकारी श्री एस. आर. चंद्राकर ने उपस्थित मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 श्री हीरासिंह क्षत्री, श्री संतोष कोरी, कोमल देवांगन, महेन्द्र बंजारा, नितेश वस्त्रकार उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story