- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाढ़ से नियंत्रण हेतु...

उत्तर बस्तर कांकेर: दूध नदी में बाढ़ की बढ़ती स्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय कांकेर में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में आपात बैठक आयोजित कर बाढ़ से नियंत्रण हेतु पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बाढ़ से प्रभावित वार्ड तथा रहवासियों को सुरक्षित चिन्हित स्थानों में ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर- +91-7647970445 और +91-9171376345 है जिस पर संपर्क कर सुरक्षित स्थानों में जा सकते हैं दूध नदी के किनारे रहवासियों को सूचित किया जाता है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए अपील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आपात बैठक लेकर बाढ़ से किसी भी प्रकार की जान-माल की नुकसान ना हो इसके लिए पुख्ता व्यवस्था किया गया है। दूध नदी के प्रभावित स्थान भंडारीपारा वार्ड, महादेव वार्ड, राजापारा वार्ड, पुराना बस स्टैण्ड, सुभाष वार्ड, एमजी वार्ड, शांति नगर वार्ड के निवासियों को बाढ़ से सावधान रहने की सूचना दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





