- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्पेशल एजुकेटर पदों की...
CG-DPR
स्पेशल एजुकेटर पदों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
jantaserishta.com
8 Sept 2022 11:08 AM IST

x
बलरामपुर: समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित समावेश शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) हेतु जिले के 6 विकासखण्डों के लिए एक-एक पद स्पेशल एजुकेटर कुल 6 पद हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गये थे। उक्त प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी कर दिया गया है। उक्त सूची का अवलोकन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले तथा जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के वेबसाइट एवं जिला कार्यालय के सूचनापटल पर किया जा सकता है। उक्त सूची के संबंध में दावा-आपत्ति होने पर 12 सितम्बर को कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के ई-मेल माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। विलंब से प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





