CG-DPR

शिक्षक व सहायक शिक्षक की पात्र-अपात्र सूची जारी

jantaserishta.com
18 Aug 2022 10:04 AM IST
शिक्षक व सहायक शिक्षक की पात्र-अपात्र सूची जारी
x

सुकमा: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शासकीय उमावि दोरनापाल, कुकानार एवं शासकीय हाईस्कूल तोंगपाल में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति व संविदा पर शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए 25 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शैक्षिक पदों की पूर्ति पहले किए जाने के अनुक्रम में शिक्षक (अंग्रेजी) व सहायक शिक्षक (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in में प्रकाशित किया गया है। जिस किसी को इस सूची में आपत्ति होने पर 22 अगस्त तक कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के स्थापना शाखा में प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों के पश्चात् साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी जिसकी सूचना जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित करने के अलावा अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से भी दी जाएगी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story