- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- योजना एवं सांख्यिकी...
CG-DPR
योजना एवं सांख्यिकी विभाग में वाहन चालक के एक पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की पात्र अपात्र सूची जारी
jantaserishta.com
5 Oct 2022 10:14 AM IST

x
जशपुरनगर: कार्यालय कलेक्टर योजना एवं सांख्यिकी विभाग में वाहन चालक के एक पद पर कलेक्टर दर पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया गया था। उक्त पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा निरीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है। जिसका प्रकाशन जिला कार्यालय के सूचना पटल पर किया गया है एवं अवलोकन हेतु जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशित सूची में अभ्यर्थियों से अपनी पात्रता त्रुटि सुधार के संबंध में आगामी 13 अक्टूबर 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





