- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पात्र-अपात्र अभ्यर्थी...
CG-DPR
पात्र-अपात्र अभ्यर्थी 13 सितम्बर तक कर सकते है दावा-आपत्ति
jantaserishta.com
10 Sept 2022 12:37 PM IST

x
महासमुन्द: जिले में प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक स्पेशल एजुकेटर (समावेशी शिक्षा) कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए कुल 5 पदों के लिए निर्धारित मानदेय बीस हजार रूपये देय पर तीन माह के लिए रखा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन के परीक्षण उपरांत 23 अभ्यर्थी पात्र व 114 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची दावा-आपत्ति के लिए आमंत्रित किए गए है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जिले के वेबसाइट www.mahasamund.nic.in & https://mahasamund.gov.in या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पर अवलोकन कर सकते है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थी दावा-आपत्ति 13 सितंबर 2022 को शाम 5ः00 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी, सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा बी.टी.आई. रोड महासमुंद के पते पर स्पीड पोस्ट या कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है।
Tagsमहासमुन्द
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





