- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्पेशल एजुकेटर की...
CG-DPR
स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी, दावा-आपत्ति 4 अक्टूबर तक
jantaserishta.com
29 Sept 2022 10:39 AM IST

x
कोण्डागांव: कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर के 05 पदों पर अस्थायी भर्ती हेतु 23 अगस्त 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अंतिम तिथि तक स्पेशल एजुकेटर 05 पद के विरूद्ध 87 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके दस्तावेजों का प्रथम चरण में परीक्षण करने के पश्चात् पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों उक्त सूची कोण्डागांव जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। इसके साथ ही उक्त सूची अवलोकन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस पात्रता सूची में दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे आगामी 04 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन दिवस एवं अवधि में कार्यालय जिला समग्र शिक्षा जिला कोण्डागावं के नाम से आवेदन प्रस्तुत कर आपत्ति दर्ज करा सकतें हैं। नियत समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





