CG-DPR

बुजुर्ग दंपत्ति को मिला पीएम आवास

jantaserishta.com
14 Jan 2023 9:31 AM IST
बुजुर्ग दंपत्ति को मिला पीएम आवास
x
अम्बिकापुर: अम्बिकापुर विकासख्ंड के क्रांतिप्रकाशपुर निवासी करीब 67 वर्षीय बुजुर्ग श्री इदरिस को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर मिल गया है। तीन सदस्यीय परिवार के मुखिया आर्थिक तंगी से बदहाल तथा टुटी-फूटी झोपड़ी में जीवन-यापन करने वाले श्री इदरिस को वृद्धावस्था में पक्का मकान मिल जाने से कई परेशानियां दूर हो गई।
मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इदरिस को जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली तो लगा कि आवास बनवाना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि आसानी से पैसा नहीं मिल पाएगा लेकिन आवास स्वीकृत होते हुए इदरिस के खाते में किश्तों में पैसे आने लगे। जरूरत के अनुसार उन्होंने आवास बनाने के लिए अपने परिवार के साथ मनरेगा के तहत मजदूरी कर आवास निर्माण का काम किया। इससे उन्हें 95 दिनों की रोजी 16 हजार 530 रुपये भी प्राप्त हुए। घर की हर जुड़ती ईंट के साथ उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन दिखाई दे रहा था। पक्का मकान बन जाने से अब उनके परिवार को बारिश का डर नहीं लगता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story