CG-DPR

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम कोण्डागांव में बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित

jantaserishta.com
2 Oct 2022 10:54 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम कोण्डागांव में बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित
x
कोण्डागांव: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कोण्डागांव नगर के वृद्धाश्रम में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम एवं नगर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में वृद्धजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बुजुर्गों ने अपने दीर्घानुभव साझा किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित उपसंचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, वृद्धाश्रम की अधीक्षिका रेणुका नागवंशी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story