CG-DPR

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने किया जा रहा प्रयास - छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष

jantaserishta.com
19 Oct 2022 4:01 AM GMT
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने किया जा रहा प्रयास - छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष
x
मुंगेली: छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का आदर्श कृषि उपज मंडी पहुंचने पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जमाफ किया गया, बिजली बिल हाॅफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, भूमिहीन मजदूरों व पशुपालक किसानों के खाते में पैसा डालने का कार्य किया जा रहा है। आमजनों को मंहगी दवाई से राहत दिलाने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जा रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने राजीव युवा मितान क्लब योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया।
अध्यक्ष श्री देवांगन ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज आदर्श कृषि उपज मंडी से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खां, कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस, श्री राकेश पात्रे, श्री दिलीप बंजारा, श्री रूपलाल कोसरे, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story