- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- समावेशी शिक्षा के...
CG-DPR
समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
jantaserishta.com
24 Jan 2023 8:53 AM IST

x
DEMO PIC
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों के दिव्यांग छात्र छात्राओं को विगत दिवस बारसूर एवं चित्रकोट का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर एवं जिला मिशन समन्वयक श्री एस एल सोरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर बच्चों को शुभकामनाएं दी गयी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से कहा कि घूमने के अवसर कम मिलते है सभी अच्छे से घूमें और अच्छे से पढ़ाई करके जिले का नाम रौशन करें। जिला मिशन समन्वयक ने बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देकर कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन में नई-नई जगह घूमना भी चाहिए ताकि हमें सभी जगहों का ज्ञान रहे। स्थलों पर पहुँचकर बच्चों ने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्वों को जाना। भ्रमण के दौरान बच्चों के मन में स्थलों के बारे में जानने उत्सुकता व जिज्ञासा रही आगे भी बच्चों को इसी तरह का भ्रमण कराया जायेगा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी श्री राजेंद्र पांडेय, अन्य शिक्षक गण सहित अटेंडर एवं केयर टेकर साथ रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





