CG-DPR

शिक्षा मंत्री ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल वाड्रफनगर का किया निरीक्षण

Nil dhankar
27 April 2022 8:01 AM IST
शिक्षा मंत्री ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल वाड्रफनगर का किया निरीक्षण
x

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापन कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, बॉयोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री लैब तथा लाईब्रेरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण एवं रंग-रोगन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कून्दन कुमार, वनमण्डाधिकारी श्री विवेकानन्द झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रामप्रकाश जायसवाल और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ललित पटेल उपस्थित थे।

Next Story