CG-DPR

किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य

jantaserishta.com
3 Dec 2022 10:28 AM IST
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य
x
जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग और मजबूती प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनांतर्गत का लाभ प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा भूमि विवरण की सिडींग, आधार का खाते से लिंक एवं ई-केवाईसी की शर्ताे को अनिवार्य किया है।
उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभियान चलाकर करीब 83.7 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कर ली गई है। ई-केवाईसी के लिए छूटे किसानों को जल्द से जल्द केवाईसी का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार व कृषि निर्देशालय कृषक कल्याण विभाग के तरफ से जारी आदेश के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 12वीं किस्त के लंबित भुगतान एवं 13वीं किस्त के लिए किसानों के खाते का आधार से लिंक, भूमि विवरण का सीडिंग तथा ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इस हेतु जिले के किसानों को अपील किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी पूर्ण करा लें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story