CG-DPR

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

jantaserishta.com
3 Oct 2022 5:06 PM IST
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांकेर शहर के लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड, टिकरापारा, नया बस स्टेण्ड, बरदेभाठा, कोदाभाठ, मेलाभाठा के दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु निकलने वाली झॉकियों के साथ मेलाभाठा तालाब व रावण पुतला दहन स्थल में डिप्टी कलेक्टर कांकेर श्री विष्वास कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा विसर्जन झांकी, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टेण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मषाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग के लिए नायब तहसीलदार कांकेर श्री परमानंद बंजारे तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा झांकी, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंद पारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब, नरहरदेव स्कूल ग्राउण्ड (दषहरा) रावण पुतला दहन स्थल के लिए तहसीलदार कांकेर श्री आनंद कुमार नेताम और शीतलापारा, आदर्ष नगर, षिवनगर, भण्डारी पारा, संजय नगर, श्रीराम नगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अषोक कुमार मार्बल की ड्यूटी लगाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story