CG-DPR

जनचौपाल के दौरान कलेक्टर हुए आम नागरिकों से रु-ब-रु

jantaserishta.com
21 Sept 2022 11:36 AM IST
जनचौपाल के दौरान कलेक्टर हुए आम नागरिकों से रु-ब-रु
x
बेमेतरा: संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित आम जनता से साप्ताहिक भेंट मुलाकात कार्यक्रम जनचौपाल के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल के दौरान बेमेतरा जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 31 आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों मे ग्राम जौंग निवासी ओमप्रकाश साहू ने घर के सामने शासकीय भूमि पर किये अतिक्रमण को हटाने के संबंध में आवेदन दिए। ग्राम मेहना निवासी सीताराम यादव ने धान विक्रय के बोनस की राशि न आने के संबंध में, ग्राम अकोला के कृषकगणों ने ग्राम कारेसरा के आवारा मवेशी लगभग 100-150 गायों द्वारा ग्राम अकोला खार स्थित धान के फसल को पूरी तरह नष्ट कर रहे मवेशियों के निराकरण के संबंध में, मेहना निवासी लालजी ने विद्युत पोल प्रदान करने के संबंध में, ग्राम नवागांवकला निवासी जमुना साहू ने रोजगार गारंटी में किये गये काम की भुगतान राशि दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम अर्जुनी निवासी श्रीमती रेखाबाई निषाद ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने के संबंध में, ग्राम लालपुर निवासी इंदल सिंह पाल ने स्थाई सिंचाई पम्प कनेक्शन दिलाने के संबंध में, ग्राम अंधियारखोर निवासी अहिल्या साहू ने धान विक्रय एवं खाद-बीज तथा ऋण प्राप्त करने की अनुमति एवं खातेदार राघोराम की भूमि से विलोपित कर खातेदार राघोराम के वारिसगण का नाम दर्ज किये जाने के संबंध में, बेरला निवासी श्रीमती विमला जांगड़े ने वार्ड नम्बर 13 बेरला स्थित भूमि क्रय कर कब्जे में होने पर उक्त भूमि का व्यवस्थापन कर पट्टा प्रदान किये जाने के संबंध में, ग्राम किरीतपुर निवासी सालिकराम साहू ने स्वयं खेत में लगे टावर खंभा का मुआवजा राशि दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम तेंदुभाठा निवासी सीताराम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास की तृतीय किश्त की राशि दिलाने के संबंध में, ग्राम खम्हरिया निवासी ईश्वरी बंजारे ने अपने पति स्व. प्रहलाद बंजारे की कोविड-19 से मृत्यु के संबंध में राज्य आपदा मोचन निधि से अनुग्रह राशि प्राप्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन भी जनचौपाल में प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को पृथक से लिखित रुप में सूचना भी दी जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर, बेमेतरा युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन श्री सीएस शिवहरे, उप संचालक समाज कल्याण अजय गेडाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story