CG-DPR

दुर्ग: चार स्तरों में होगा, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

jantaserishta.com
9 Nov 2022 10:52 AM IST
दुर्ग: चार स्तरों में होगा, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता
x
दुर्ग: स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं समान्य जन के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता, इलेक्शन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम आयोजन एवं संभावित समय-सीमा का विवरण में महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगित 09 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक के मध्य, जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 18 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को और संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 25 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार शामिल है। राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता हेतु सूचना पृथक से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला निर्वाचन विभाग से संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story