CG-DPR

सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु बगीचा भेजा गया

jantaserishta.com
4 Oct 2022 10:50 AM IST
सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु बगीचा भेजा गया
x
जशपुरनगर: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बगीचा के सन्ना तहसील के चम्पा निवासी श्री लालचंद राम उम्र 50 वर्ष की तालाब में डूबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हुई थी। उक्त दिवस को सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक के अवकाश में रहने के कारण उनका पोस्टमार्टम सन्ना में नहीं हो पाया। इस हेतु मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव वाहन के माध्यम से बगीचा भेजा गया।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर लक्ष्मी पैंकरा के अवकाश उपरांत कार्य पर उपस्थिति के पश्चात सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की सुविधा सुचारू रूप से मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story