CG-DPR

केशकाल घाट में मरम्मत के कारण 23 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक मालवाहक वाहनों एवं ट्रकों की आवाजाही रहेगी बंद

jantaserishta.com
20 Oct 2022 10:32 AM IST
केशकाल घाट में मरम्मत के कारण 23 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक मालवाहक वाहनों एवं ट्रकों की आवाजाही रहेगी बंद
x
कोण्डागांव: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य संचालित होने के कारण 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान उक्त मार्ग से बसंे एवं छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनें संचालित रहेगी। उक्त अवधि में मालवाहक वाहन तथा ट्रकें वैकल्पिक मार्ग के रूप में रायपुर से जगदलपुर आने के दौरान माकड़ी ढाबा कांकेर से भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ एवं नारायणपुर होकर कोण्डागांव आ सकते हैं। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मालवाहक वाहन तथा ट्रकें कोण्डागांव से नारायणपुर-अंतागढ़ एवं भानुप्रातपपुर होकर माकड़ी ढाबा कांकेर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में पहुंच सकते हैं। इस बारे में एसडीएम केशकाल श्री शंकरलाल सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के दृष्टिकोण से मरम्मत कार्य को तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। जिसके कारण उक्त मार्ग में मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही उक्त नियत तिथि एवं समय के दौरान बंद रहेगी। आम जनता की सुविधा के मद्देनजर उक्त अवधि में बसों और कार, बुलेरो, सूमो, पिकअप ईत्यादि छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story