CG-DPR

अत्यधिक ठंड के कारण छात्र हित मे स्कूलों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:05 AM IST
अत्यधिक ठंड के कारण छात्र हित मे स्कूलों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली (वरिष्ठ कक्षा) का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.15 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक तथा द्वितीय पाली (कनिष्ठ कक्षा) सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होगा। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 10.15 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को 10.15 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story