CG-DPR

डॉ. डहरिया जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

jantaserishta.com
10 Oct 2022 5:18 PM IST
डॉ. डहरिया जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
x
रायपुर: नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा किया एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। डॉ. डहरिया को जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क भ्रमण के दौरान ग्राम कुलीपोटा में गुरु गद्दी की स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम संकरी (कोरासी) में आयोजित डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story