- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- डोर-टू-डोर जाकर...

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्रामों में राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक द्वारा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम नाहगीदा, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम मंडागांव, बिचपारा, बड़गांव और भानुप्रतापपुर के सलीहापारा में राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई तथा उक्त ग्राम पंचायतों में जिन दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं बना है, उन्हे कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में शुक्रवार को लाने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी तथा मैदानी कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगजनों का सर्वे कार्य भी किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





