- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पटवारी भर्ती हेतु...

x
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 के तहत पटवारियों के रिक्त 15 पदों की पूर्ति हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मेरिट सूची अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण का आयोजन 9 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे सँयुक्त जिला मुख्यालय के जनदर्शन कक्ष में रखा गया है। उक्त पात्र अभ्यर्थी जनदर्शन कक्ष में मूल अभिलेखों के सत्यापन (कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, बलौदाबाजार जिले का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी दस्तावेज) के साथ उपस्थित रहें। उक्त तिथि के पश्चात सत्यापन स्वीकार नहीं किया जावेगा। इस हेतु जिले के अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी पृथक से सूचना जारी की गई है। अभिलेखो के सत्यापन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट- डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन www. balodabazar.gov.in में भी किया जा सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





