CG-DPR

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर एवं पूरक परीक्षा 5 से 22 दिसम्बर तक

jantaserishta.com
3 Dec 2022 9:50 AM IST
डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर एवं पूरक परीक्षा 5 से 22 दिसम्बर तक
x
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा संचालित डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर एवं पूरक परीक्षा वर्ष 2022 की परीक्षा 5 दिसम्बर से 22 दिसम्बर के मध्य संपन्न होगी। उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए 3 सेंटर बनाए गए हैं। बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान डोंगरगांव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़, संस्कार सिटी कॉलेज आफ एज्युकेशन ठाकुरटोला को परीक्षा सेंटर बनाया गया है। परीक्षा में प्रथम वर्ष में 151 छात्र एवं द्वितीय वर्ष में 18 छात्र सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा समय-समय पर केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story