CG-DPR

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

jantaserishta.com
14 Nov 2022 9:15 AM IST
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे
x
गरियाबंद: जिले के ग्राम रानीपरतेवा निवासी गोवर्धन निषाद, ग्राम फुलझर निवासी देवमणि एवं कुलेश को माटराईज्ड ट्रायसायकल तथा ग्राम नवाडिही निवासी ईश्वरी ठाकुर, ग्राम कुटेना निवासी रामकली कंवर और अतरमरा निवासी श्रवण कुमार को सामान्य ट्रायसायकल मिलने पर वे बहुत खुश हैं। उक्त सभी अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांग है। इन्होने अपने चलते फिरने की सहूलियत के लिए मोटराइज्ड ट्रायसिकल व सामान्य ट्रायसायकल प्रदान करने समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किये थे। आवेदन परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा उक्त सभी दिव्यांगजनों को विभाग की कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत एक-एक नई मोटराइज्ड/सामान्य ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टोरेट में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प के दौरान अतिथियों ने अपने कर कमलों से दिव्यांगों को ट्रायसायकल प्रदान किये। चलने का सहारा मिलने पर दिव्यांगजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे स्वयं से आने जाने में सक्षम है। अब उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के लिए एक स्वर में शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story