- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दिव्यांगजन को...
CG-DPR
दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं, साथ की जरूरत- मंत्री अनिला भेंड़िया
jantaserishta.com
3 Dec 2022 9:29 AM IST

x
रायपुर: समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने सभी दिव्यांगजन को 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें हमारी सहानुभूति नहीं हमारे साथ की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजन अपने हौसलों को उड़ान दे सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि कुपोषण और बीमारी अधिकांशतः निःशक्तता की जड़ होते हैं। इस दिशा में सामाजिक जागरूकता और सहयोग की जरूरत है, जिससे भावी पीढ़ी को स्वस्थ और सक्षम बनाया जा सकें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





