CG-DPR

शिवतराई के शिविर में दिव्यांग शिवचरण को मिला बैशाखी, जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

jantaserishta.com
10 Jan 2023 8:56 AM IST
शिवतराई के शिविर में दिव्यांग शिवचरण को मिला बैशाखी, जिला प्रशासन का किया धन्यवाद
x
DEMO PIC 
मुंगेली: ग्राम शिवतराई में आयोजित शिविर में कटामी के दिव्यांग शिवचरण की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें कलेक्टर श्री राहुल देव के हाथों चलने के लिए बैशाखी प्राप्त हुआ। शिवचरण ने कहा कि बैशाखी के लिए मुझे मुंगेली जाना पड़ता, लेकिन अब मुंगेली जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमारे क्षेत्र में कभी ऐसा शिविर नहीं लगा था। आज शिवतराई में शिविर लगने से मेरा काम हो गया। उन्होंने बैशाखी प्राप्त होने पर जिला प्रशासन को खुशी-खुशी धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज शिवतराई में एकदिवसीय ''जन मितान शिविर'' का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आवेदन लिया गया तथा पात्रतानुसार उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story