CG-DPR

संभागायुक्त महादेव कावरे ने मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
27 Sept 2022 8:40 AM IST
संभागायुक्त महादेव कावरे ने मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का किया निरीक्षण
x
राजनांदगांव: संभागायुक्त महादेव कावरे ने डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री कावरे ने खसरा नंबर 341/1 रकबा 0.405 का अवलोकन किया, जो चालू वर्ष के पड़त पाई गई। ऑनलाइन एवं खसरे में दर्ज सही पाया गया। संभागायुक्त ने खसरा नंबर 334 से 344 तक का भी अवलोकन किया। जिसमें फसल धान पाई गई। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने बताया कि डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 89.54 प्रतिशत गिरदावरी की गई है। ऑनलाइन प्रविष्टि की जा चुकी है। गिरदावरी कार्य राज्य शासन द्वारा जारी समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य पटवारी प्रशिक्षण शाला श्रीमती प्रियंका देवांगन, राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं कोटवार थे। कृषक श्री कोमल चौधरी, श्री दादूराम, श्री तामेश्वर, श्री माखन दास, श्री सुंदर उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी उपस्थित रहकर कार्य करता है। मौके पर हल्का पटवारी ने पंचनामा तैयार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story