CG-DPR

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने जशपुर विकासखंड घोलेंग गोठान और रीपा के कार्यों का निरीक्षण किया

jantaserishta.com
23 Jan 2023 8:52 AM IST
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने जशपुर विकासखंड घोलेंग गोठान और रीपा के कार्यों का निरीक्षण किया
x
जशपुरनगर: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने विगत दिवस जशपुर विकासखंड के घोलेंग गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति, गोठान में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर डॉ अलंग ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अलग अलग गतिविधियां करके के भी रोजगार से निरंतर जुड़े रहने की बात कही और समूह की महिलाओं से अब तक बनाए गए खाद की भी जानकारी ली।
महिलाओं ने बताया कि घोलेंगे गोठान से 106 किवंटल खाद बना चुके हैं।और सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जा चुका है। 24 हजार रुपए की राशि आ गई हैं। संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने घोलेंगे के रीपा के कार्यों की भी जानकारी ली और स्थल निरीक्षण करके निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जशपुर जिले में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए सभी विकास खंड में कुल 16 गोठान का चयन किया गया हैं। इनमें से घोलेंग गोठान में रीपा तैयार किया जा रहा है। जहां समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन, आचार, पापड़ और विभिन्न सामग्री भी तैयार करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story