- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संभागायुक्त डॉ संजय...
CG-DPR
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने जशपुर के सी मार्ट का निरीक्षण किया
jantaserishta.com
23 Jan 2023 10:05 AM IST

x
जशपुरनगर: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने 21 जनवरी को जशपुर के सी-मार्ट का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार सामग्री की जानकारी ली। इस अवसर पर डॉ रवि मित्तल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कमिश्नर ने सी मार्ट में विक्रय की जा रही सामग्री की भी जानकारी ली। उन्होंने ग्राहकों के लिए प्राइवेट मार्ट की तरह कार्ड सुविधा का भी लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन लोगों को आजीविका से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सी मार्ट की सुविधा दी गई हैं। ताकि समूह की महिलाएं अपने सामग्री का विक्रय कर सके और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके सी मार्ट का संचालन करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोठान में तैयार उत्पाद को सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जाता है। सामग्री में चावल, दाल, चायपत्ती, काजू, आचार, पापड़, बांस की टोकरी, दिव्यांग बच्चों के हाथों से तैयार एलएडी बल्ब, अगरबत्ती, साबुन, फूल-झाड़ू , चरण पादुका, एवं अन्य राशन सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





