CG-DPR

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने जशपुर के ग्राम पाडुल में जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली

jantaserishta.com
23 Jan 2023 8:56 AM IST
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने जशपुर के ग्राम पाडुल में जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली
x
जशपुरनगर: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने 21 जनवरी को जशपुर विकासखंड के ग्राम पांडुल में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर डॉ अलंग ने हितग्राही अंजना मिंज से चर्चा करके उनके घर में टेपनल के माध्यम से नियमित पानी आता हैं की नहीं इसकी जानकारी ली। अंजना मिंज ने बताया कि प्रतिदिन पानी आ रहा है।
कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने के लिए कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पांडुल में 43 हितग्राहियों के यहां जल जीवन मिशन के तहत टेप नल की सुविधा दी गई हैं। पांडुल में 29.99 लाख की लागत से जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story