CG-DPR

जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:37 AM IST
जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का किया निरीक्षण
x
जशपुरनगर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने विगत दिवस मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंचुआ डालकर नियमित वर्मी कम्पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर टाका में खाद बनाने के लिए डाल दिया गया है। गोबर खरीदी प्रतिदिन की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट खाद 14 क्विंटल बनाया गया है।
जिला पंचायत सीईओ ने वर्मी कम्पोस्ट खाद को सोसायटी के माध्यम से विक्रय कराने के भी निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story