- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला स्तरीय युवा उत्सव...

x
जगदलपुर: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 नवम्बर 2022 को कृषि महाविद्यालय कुम्हरावड में किया जा रहा है। विकासखण्ड से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार एवं खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे। युवा उत्सव में 18 सांस्कृतिक विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, बासूरी वादन, तबला वादन, मृदंग, वीणा, सीतार, गीटार, कथक कुचीपुड़ी, ओड़िसी, मणीपुरी, भरतनाट्यम, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी करनाट्का, हारमोनियम, वृत्तृव कला के साथ सुआ पंती, करमा, सरहुल, बस्तरिया, राउत नाचा, विवित वेशभूषा, फूड फेसटिवल, वाद विवाद, क्विज, निबंध एवं खेलों में कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, रॉक बैंड, कुश्ती की प्रतियोगिता होगी।
विकासखण्डों से विजेता कलाकार एवं खिलाड़ी ही जिला स्तर पर शामिल हो सकेगे। शास्त्रीय नृत्य एवं गीटार, सीतार, वीणा के प्रतिभागीयों को जिला स्तर पर सीधे शामिल किया जा सकेगा। जिसके लिए संबंधित विधा के कलाकारों को खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में अपना पंजीयन 28 नवंबर तक कराना होगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार संभाग स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए पात्रता प्राप्त करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





