CG-DPR

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला स्तरीय एकता दौड़ का हुआ आयोजन

jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:52 AM IST
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला स्तरीय एकता दौड़ का हुआ आयोजन
x
सूरजपुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने हेतु आज सुबह जिला स्तरीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन तथा खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा पुराना बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर तक आयोजित एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारीयों-कर्मचारियों सहित सभी शासकीय एवम अशासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी शालाओं के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।
एकता दौड़ का शुभारंभ संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े एवं जिला कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ का समापन संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में हुआ जहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा मे पुष्पहार व अगरबत्ती जलाकर किया गया। दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिवभजन मरावी, श्री बिहारी कुलदीप जिला पंचायत सभापति, श्री रामकृष्ण ओझा कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष, श्री जगलाल सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर, श्री पंकज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, श्री नरेंद्र पैकरा संयुक्त कलेक्टर, श्री रवि सिंह एसडीएम सूरजपुर, श्री अजय कुमार कामटे मुख्य अभियंता छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास, श्री महादेव लहरे मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, श्री शबाब हुसैन प्रभारी खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की राष्टीय एकता में उत्कृष्ट योगदान पर उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नगर पालिका सूरजपुर द्वारा स्वल्पाहार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में माइक संचालन श्री सुरविंद्र गुर्जर एवं आभार श्री रवि सिंह एसडीएम सूरजपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में दिनेश साहू, सहदेव राम रवि, गौतम शर्मा, सुभाष रजवाड़े, पंकज डोंगरे, महेंद्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन, नगर पालिका सूरजपुर, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि का विशेष सहयोग रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story