CG-DPR

बलौदाबाजार में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज

jantaserishta.com
5 April 2022 3:31 AM GMT
बलौदाबाजार में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज
x

बलौदाबाजार: राज्य सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम शाम 5 बजें से आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक चन्द्रदेव राय,शकुंतला साहू,राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,सांसद रायपुर सुनील सोनी,सांसद जांजगीर-चापा गुहाराम अजगले,छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल,हितेंद्र ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम के संबंध में जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सभी विकासखण्ड के उत्कृष्ट आये हुए मंडली का प्रदर्शन होगा। साथ ही सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी जिलावासी सादर आमंत्रित है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story