- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मवेशियों में होने वाले...
मवेशियों में होने वाले लम्पी स्कीन रोग से बचाव हेतु जिलास्तरीय समिति तथा कण्ट्रोल रूम गठित

कोरिया: राज्य शासन द्वारा लम्पी स्कीन रोग के सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के किसी भी ग्राम पंचायत अथवा शहरी क्षेत्र में पशुओं में बीमारी के फैलने तथा ग्रसित होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। देश में इसके प्रसार को देखते हुए जिले में भी जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही रोग से बचाव एवं प्रतिकूल प्रभाव की रोकथाम हेतु जिलास्तरीय कण्ट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07836-232469 है। उन्होंने बताया अंतरराज्यीय नाकों चांटी एवं घुटरीटोला में भी ड्यूटी लगाकर नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





