CG-DPR

खेल-दिवस पर जिला स्तरीय 10 किलोमीटर मैराथन 29 अगस्त को

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:10 AM IST
खेल-दिवस पर जिला स्तरीय 10 किलोमीटर मैराथन 29 अगस्त को
x

गौरेला पेंड्रा मरवाही: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला एथलेटिक संघ के सहयोग से फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में किया जाएगा। इसके तहत जिले के 16 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिका प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकेगें। लगभग 10 किलोमीटर मैराथन फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा से सेमरा तिराहा तक प्रातः 7.00 बजे से आयोजित होगा।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टेंट, माईक, पुरस्कार, टी-शर्ट, फ्लैग्स एवं चेस्ट नम्बर, पोल एवं फ्लैग्स, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story