CG-DPR

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डी. एम. और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

jantaserishta.com
28 Jun 2022 3:43 PM IST
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डी. एम. और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
x

मुंगेली: जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार सिन्हा, डी. एम. डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह ने आज जिला मुख्यालय के समीप ग्राम देवरी में स्थित जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकांे में पहुंचकर प्रत्येक विचाराधीन बंदियों से रूबरू होते हुए उनके जेल में होने का कारण, जेल में होने की अवधि, उनके स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विचाराधीन बंदियों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता को परखते हुए उन्हें दी जाने वाली हर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने तथा जेल परिसर में जेमर लगाने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात् जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिन्हा, डी. एम. डॉ. सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह जिला जेल परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विचाराधीन बंदियों के लिए आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में शामिल हुए। उन्होंने विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार जेल आने वाले बंदियों को दूसरी बार जेल जाना नहीं पड़े, जेल सजा के लिए नहीं बल्कि जेल एक सुधारगृह होता है। अतः उन्होंने जेल से छूटने के बाद एक अच्छे नागरिक बनकर जीवनयापन करने की बात कही। इस दौरान डी. एम. डॉ. सिंह ने विचाराधीन कैदियों के स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक दिवस योग शिविर आयोजित करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने विचाराधीन बंदियों को राज्य शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story