CG-DPR

जिला प्रशासन अम्बिकापुर ने कराया नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त

jantaserishta.com
25 Sept 2022 8:21 AM IST
जिला प्रशासन अम्बिकापुर ने कराया नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार को नमनाकला में नजूल भूमि पर किये गए अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराकर आधिपत्य नगर निगम को सौंपा गया।
नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा बताया कि नमनाकला निवासी श्री दिलराज दास द्वारा करीब 20 डिसमिल नजूल जमीन पर अतिक्रमण कर बॉउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। नगर निगम के द्वार उक्त जमीन को एसएलआरएम सेंटर बनाने चिन्हांकित किया गया था किंतु कब्जा मुक्त नहीं होने के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किया गया और बॉउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहाया गया। कब्जा मुक्त होने पर उक्त जमीन को नगर निगम के आधिपत्य में सौंपा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story