- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मरीजों को फल एवं...

x
रायपुर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस ध्रुव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगवां का औचक निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। कलेक्टर ने महिला वार्ड तथा पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों से खाना, दवाई और डॉक्टर, स्टाफ नर्स के द्वारा चेकअप के संबंध में भी पूछताछ की।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब जांच, टीकाकरण, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान भारत योजना कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने इस मौके पर अपनी ओर से सभी मरीजों को फल और बिस्किट प्रदान किये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार तथा हॉस्पिटल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





