CG-DPR

नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टा प्रदान करने हुई चर्चा

jantaserishta.com
15 Dec 2022 8:38 AM IST
नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टा प्रदान करने हुई चर्चा
x
रायपुर: नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टे प्रदान करने की मांग को लेकर कृषि मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। चर्चा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि इस संबंध में आगामी बैठक 19 दिसम्बर को कृषि मंत्री के आवास पर होगी। बैठक में कलेक्टर रायपुर एवं एन.आर.डी.ए. के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी और अभिलेख तैयार रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, कलेक्टर रायपुर श्री सर्वेश्वर दयाल भुरे एवं एनआरडीए की सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story