- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ग्रामीणों से चर्चा कर...
CG-DPR
ग्रामीणों से चर्चा कर ली उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
jantaserishta.com
12 March 2023 8:37 AM IST

x
मुंगेली: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने कलेक्टर राहुल देव ने सबेरे मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पण्डरभट्ठा के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पहुंचे। उन्होंने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के विभिन्न कक्षों पीएनसी कक्ष, महिला वार्ड, पैथोलाजी कक्ष, दवाई भंडार कक्ष, नेत्र जांच कक्ष तथा विभिन्न पंजियों को अवलोकन किया। उन्होंने वहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाई की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों को दी जाने वाली भोजन आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर ने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं सरपंच से चर्चा कर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सक एवं स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पहुंचने वाले मरीजों का संवेदनशीलता के साथ बेहतर उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाएं। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





