- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- वर्चुअल बैठक में...
CG-DPR
वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा राज्यों के पुलिस महानिदेशक हुए शामिल
jantaserishta.com
22 Sept 2022 8:35 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा-रायपुर में आज पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ERPCC) की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य राज्य बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एव छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक एवं नक्सल विरोधी अभियान, क्राईम एवं इंटेलीजेन्स से सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अन्तर्राज्यीय समन्वय, अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों का संचालन, सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नवीन केम्पों की स्थापना, आसूचनाओं का आदान-प्रदान, मादक पदार्थाे की स्मगलिंग एवं अन्तर्राज्यीय गिरोहांे पर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ की ओर से पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान/विआशा श्री विवेकानन्द, पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलीजेन्स श्री आनन्द छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा श्री आर.एन.दाश, उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान श्री के. एल. ध्रुव बैठक में सम्मिलित हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





