CG-DPR

धमतरी : आर्थिक सहायता स्वीकृत

jantaserishta.com
31 Dec 2022 10:42 AM IST
धमतरी : आर्थिक सहायता स्वीकृत
x
धमतरी: सड़क दुर्घटना में मृत कुरूद विकासखण्ड के दो लोगों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा निवासी श्री रूपेन्द्र कुमार साहू की ग्राम थूहा बस्ती के आगे हाईवे पर दुर्घटना में मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पिता श्री संतोष कुमार साहू को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद जिला के ग्राम रामनगर (कौंदकेरा) निवासी श्री पुरूषोत्तम गोस्वामी की कुरूद विकासखण्ड स्थित ग्राम दरबा के मूरा मोड़ पर बस से दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी श्रीमती परमेश्वरी को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story